Oplus_16908288
मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ। समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष विपिन चौधरी के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों ने जिले में लगाए गए कथित अभद्र एवं आपत्तिजनक पोस्टर-बैनरों के विरोध में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। सपा नेताओं ने पोस्टर-बैनरों की तत्काल जांच कराने, उन्हें हटवाने और दोषियों की पहचान कर नियमानुसार कार्रवाई की मांग की।ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि जिले के विभिन्न स्थानों पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को लेकर आपत्तिजनक पोस्टर-बैनर लगाए गए हैं। पार्टी नेताओं का कहना है कि ऐसी सामग्री से राजनीतिक एवं सामाजिक माहौल प्रभावित हो सकता है।वहीं, इस मामले को लेकर सपा के वर्तमान जिलाध्यक्ष कर्मवीर सिंह गुमी की भूमिका को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। आरोप है कि मामले के सामने आने के बावजूद जिलाध्यक्ष की ओर से अभी तक न तो कोई सार्वजनिक आपत्ति जताई गई और न ही पोस्टर-बैनरों के विरोध में कोई स्पष्ट प्रतिक्रिया सामने आई है।पूर्व जिलाध्यक्ष विपिन चौधरी ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर आपत्तिजनक पोस्टर-बैनर हटवाने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की मांग की है।



