मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ।भाजपा नेता अनवार कुरैशी के नेतृत्व में मंगलवार को सिवालखास विधानसभा क्षेत्र से बड़ी संख्या में अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ता दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम पहुंचे। यहां भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर बासित अली के शपथ ग्रहण समारोह में कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर बासित अली ने बड़ी संख्या में मुस्लिम कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम में लेकर पहुंचने पर अनवार कुरैशी को बधाई दी। वहीं, अनवार कुरैशी ने भी राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया।कार्यक्रम में हाजी जफर कुरैशी, हाजी हनीफ कुरैशी, प्रदीप चौधरी, मंडल अध्यक्ष हाजी महाराज, रफीक कुरैशी, वकील चौहान, नेत्रपाल जाटव, अकरम, पवन कुमार, श्रीपाल सिंह, शिव कुमार, विदुर चौधरी, पवन चौधरी, मनोहर चौहान, जोगिंदर पाल, यमन चौहान, मारू चौहान, शोएब कुरैशी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।



