मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ। एनएएस कॉलेज के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष जयराज चपराना की दादी की तेरहवीं में समाजवादी पार्टी के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। नेताओं ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।इस दौरान सिवालखास विधानसभा के वरिष्ठ सपा नेता सीपी शर्मा उर्फ बबलू पंडित भी तेरहवीं में पहुंचे और दिवंगत को श्रद्धांजलि दी। उनके साथ सिवालखास विधानसभा अध्यक्ष तसव्वर अली सहित सपा के कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। नेताओं ने परिवार को इस दुख की घड़ी में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।



