मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ।थाना जानी क्षेत्र के ग्राम रसूलपुर धौलड़ी में गुरुवार को रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली सनसनीखेज वारदात सामने आई। पैसों के विवाद में बेटे ने अपने ही पिता की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत और शोक का माहौल है।जानकारी के अनुसार, मृतक एजाज पुत्र अब्दुल रहमान (75) ने कुछ समय पूर्व अपनी खेत की जमीन 54 लाख रुपये में बेची थी। इसी रकम के बंटवारे को लेकर उनका अपने बड़े बेटे रियाज से लंबे समय से विवाद चल रहा था।बताया जा रहा है कि गुरुवार को विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर बेटे रियाज ने अपने पिता एजाज पर ताबड़तोड़ तीन गोलियां चला दीं। गंभीर रूप से घायल एजाज की मौके पर ही मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही थाना जानी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।इस हृदयविदारक घटना से गांव में सनसनी फैल गई है। ग्रामीणों का कहना है कि पैसों के लालच ने बेटे को इतना अंधा कर दिया कि उसने अपने ही पिता की जान ले ली।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

