oplus_2097154
मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ थाना जानी क्षेत्र स्थित गंग नहर पुल पर सोमवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां एक युवती ने गंग नहर में छलांग लगा दी। तेज बहाव के कारण युवती पानी में बहने लगी और डूबने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवती अचानक जानी गंग नहर पुल पर पहुंची और बिना कुछ कहे नहर में छलांग लगा दी। आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। इसी दौरान पास के एक युवक ने साहस दिखाते हुए बहती हुई युवती को गंग नहर से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं।घटना की सूचना मिलते ही जानी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को मौके से युवती का एक बैग भी मिला है, जिसमें कुछ दवाइयां व टटीरी डिपो से जानी तक का टिकट बरामद हुई हैं। इससे आशंका जताई जा रही है कि युवती किसी मानसिक तनाव या बीमारी से परेशान हो सकती थी।फिलहाल मृतका की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने आसपास के थानों और जनपदों में युवती की पहचान के लिए सूचना भेज दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और युवती के परिजनों की तलाश की जा रही है।इस घटना के बाद क्षेत्र में शोक और चर्चा का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से गंग नहर पुल पर सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी बढ़ाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं को रोका जा सके।

