मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ।हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर कांवड़ यात्रा पूरी कर सिवालखास पहुंचे कांवड़ियों का शिव मंदिर परिसर में श्रद्धापूर्वक स्वागत किया गया। कांवड़ियों के मंदिर पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने उनका पुष्पवर्षा कर अभिनंदन किया और भगवान शिव के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया।इस दौरान मंदिर के पंडित राज किशोर गर्ग, राजेश शर्मा (अध्यक्ष), अर्पण अग्रवाल (युवा नेता) सहित अन्य श्रद्धालु व स्थानीय लोग मौजूद रहे। सभी ने कांवड़ियों का स्वागत करते हुए उनकी सुखद यात्रा और मंगलमय जीवन की कामना की।कांवड़ियों ने मंदिर में पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया और पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ रही।



