{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"transform":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}
मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
जानी। थाना क्षेत्र के गांव किठौली में कुत्तों के हमले से एक किसान की मौत का मामला सामने आया है। किसान का शव ईख के खेत के पास पड़ा मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया, जबकि ग्रामीणों में भी आवारा कुत्तों को लेकर रोष है।जानकारी के अनुसार किठौली निवासी लख्मी सैनी पुत्र रामशरण गांव के ही निवासी बिल्लू की जमीन ठेके पर लेकर खेती करते थे। खेत में ईख की फसल खड़ी हुई है। मंगलवार को लख्मी सैनी खेत की ओर गए थे। काफी समय बीतने के बाद जब वह घर वापस नहीं पहुंचे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। तलाश के दौरान लख्मी सैनी खेत के पास मृत अवस्था में पड़े मिले। उनके शरीर पर कुत्तों के हमले के निशान पाए गए।परिजनों और ग्रामीणों के अनुसार, कुत्तों के झुंड ने लख्मी सैनी पर हमला किया, जिसके चलते उनकी मौत हो गई। सूचना पर जानी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की।जानी थाना प्रभारी गौरव विश्नोई ने बताया कि मृतक लख्मी सैनी के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।ग्रामीणों के मुताबिक, क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक पहले भी सामने आ चुका है। पूर्व में गांव सिसौला निवासी सूरजमुखी पर भी कुत्तों ने हमला कर दिया था, जिसमें उनकी मौत हो गई थी। लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं से ग्रामीणों में भय का माहौल है।ग्रामीणों ने प्रशासन से आवारा कुत्तों को पकड़ने और उनके आतंक पर रोक लगाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि खेतों में काम करने वाले किसानों और ग्रामीणों को लगातार खतरा बना हुआ है। घटना के बाद मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है।



