मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
जानी खुर्द। विधानसभा सिवालखास के ग्राम जानी ब्लॉक में आयोजित लाइव मीटिंग में विधायक हाजी गुलाम मोहम्मद शामिल हुए। बैठक में राशन कोटेदारों के हितों से जुड़ी महत्वपूर्ण घोषणा की जानकारी दी गई।उत्तर प्रदेश के 78 हजार से अधिक उचित दर विक्रेताओं के लाभांश में वृद्धि की गई है। अब राशन कोटेदारों को ₹90 के स्थान पर ₹125 प्रति कुंतल लाभांश मिलेगा। लंबे समय से लाभांश बढ़ाने की मांग कर रहे राशन कोटेदारों ने इस फैसले को राहत भरा कदम बताया।सिंगल स्टेज डोर-स्टेप डिलीवरी व्यवस्था के तहत ई-पास आधारित उचित दर विक्रेता फीडबैक प्रणाली का भी शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया। नई व्यवस्था के जरिए राशन वितरण प्रणाली में उचित दर विक्रेताओं से फीडबैक लेने की प्रक्रिया को और बेहतर किए जाने की बात कही गई। विधायक हाजी गुलाम मोहम्मद ने कहा कि राशन कोटेदारों के सम्मान और अधिकारों के लिए लगातार प्रयास जारी रहेंगे। उन्होंने लाभांश बढ़ाए जाने को कोटेदारों के हित में महत्वपूर्ण कदम बताया।



