मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ। दिल्ली रोड स्थित सोप्रिक्स मॉल के पास पुलिस मित्र सेवा ट्रस्ट द्वारा कांवड़ियों का पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित आकाश शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कांवड़ियों पर फूल बरसाकर सेवा और श्रद्धा का संदेश दिया। इस दौरान कोषाध्यक्ष प्रशांत पटेल, जिलाध्यक्ष पंडित अरुण शर्मा, संरक्षक ललित प्रधान, लोकेश कुमार राणा, रवि शर्मा, हर्ष शर्मा, मयूर कटारिया, सचिन कश्यप, मनोज सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।कार्यक्रम में यूपी पुलिस ट्रैफिक के सिपाही मनोज कुमार एवं ट्रैफिक उपनिरीक्षक ऋषि पाल का भी सहयोग रहा। वहीं राष्ट्रीय संगठन मंत्री वसीम असलम भी उपस्थित रहे। पुलिस-प्रशासन के सहयोग से कांवड़ियों का स्वागत एवं सेवा कार्यक्रम श्रद्धापूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा दिल्ली रोड, सेवा और श्रद्धा ने जीता कांवड़ियों का दिल।



