बागपत संवाददाता एन 20 न्यूज
बागपत ।सावन के पवित्र सोमवार के अवसर पर समाजवादी पार्टी नेता सीपी शर्मा उर्फ बबलू पंडित खिवाई ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध सिद्ध ज्योतिर्लिंग में पहुंचकर भगवान परशुरामेश्वर महादेव का जलाभिषेक किया। उन्होंने हरिद्वार से कांवड़ियों द्वारा लाए गए गंगाजल से विधि-विधान के साथ भगवान शिव का अभिषेक कर पूजा-अर्चना की।इस दौरान सीपी शर्मा ने भगवान भोलेनाथ से क्षेत्र में सुख-शांति, समृद्धि और उन्नति की कामना की। उन्होंने सभी शिवभक्त कांवड़ियों को सावन सोमवार एवं शिव जलाभिषेक की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान शिव की कृपा सभी पर बनी रहे।उन्होंने कहा कि सावन का पवित्र महीना श्रद्धा और आस्था का पर्व है। कांवड़ यात्रा में शामिल शिवभक्तों की सेवा और उनका सम्मान करना सभी का दायित्व है।



