मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
जानी खुर्द। मंगलवार को मेरठ जानी खुर्द पांचली खुर्द स्थित महात्मा जगदीश्वरानंद आरोग्य आश्रम में महात्मा जगदीश्वरानंद जी की पुण्यतिथि श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ मनाई गई। इस अवसर पर क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और स्वामी जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।कार्यक्रम का शुभारंभ हवन के साथ हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने आहुति देकर समाज की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की। इसके पश्चात सभी उपस्थित लोगों ने स्वामी जी की समाधि पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन उत्तर प्रदेश के ऊर्जा राज्य मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर व भोपाल सिंह भाजपा नेता द्वारा फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर उन्होंने महात्मा जगदीश्वरानंद जी के समाज सेवा एवं आध्यात्मिक योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि ऐसे महान संतों का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने लोगों से उनके आदर्शों को अपनाने की अपील भी की।कार्यक्रम के दौरान भजन एवं प्रवचन का आयोजन भी किया गया। भजन उपदेशक कुलदीप आर्य ने अपने मधुर भजनों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। उपस्थित श्रद्धालुओं ने भजनों का आनंद लेते हुए आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव किया।इस अवसर पर हरवीर सुमन (पुरोहित), सुनील भड़ाना, अभिषेक चौधरी, पुष्पेंद्र सिंह आर्य, अमन सिंह वर्मा, तेजपाल सिंह, एस.एन. बंसल, राहुल देव प्रमुख, विवेक बंसल, विश्व बंधु आर्य, केपी सिंह, संतोष नारंग, सुमित प्रधान, प्रवीण प्रधान, सुशील , बालक राम, मनोज प्रधान, बबलू प्रधान, कुलदीप, इंद्रपाल, वीर महेंद्र सिंह, जगबीर सिंह, संजय, सतबीर सिंह, संजय आर्य, आयुष चपराना, उरेन्दर सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में सभी श्रद्धालुओं ने महात्मा जगदीश्वरानंद जी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया तथा समाज में सद्भावना और सेवा की भावना को बढ़ावा देने का संदेश दिया।

