मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
सरूरपुर। थाना सरूरपुर क्षेत्र के कस्बा खिवाई में बीते दिनों कोल्डड्रिंक गोदाम में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया माल और घटना में प्रयुक्त औजार बरामद किए गए हैं।पुलिस के अनुसार 16 मार्च को खिवाई स्थित कोल्डड्रिंक गोदाम में चोरी की वारदात हुई थी। इस संबंध में थाना सरूरपुर पर मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस टीम ने मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने शनिवार की देर रात्रि को करनावल तिराहे के पास से वांछित आरोपी जाउल पुत्र इस्तकार उर्फ इस्ते निवासी कस्बा खिवाई को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से 104 पेटी कैम्पा एनर्जी गोल्ड बूस्ट (185 एमएल) बरामद की गईं। इसके अलावा घटना में प्रयुक्त दो हथौड़े (एक छोटा, एक बड़ा) और दो सब्बल (एक छोटा, एक बड़ा) भी बरामद किए गए।पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है तथा घटना में अन्य संभावित आरोपियों की तलाश की जा रही है।थाना पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। मामले में विधिक कार्रवाई जारी है।

