Oplus_16908288
मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ।श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के अवसर पर सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग, उत्तर प्रदेश, मेरठ द्वारा भोला झाल परिसर में आयोजित कांवड़ सेवा शिविर एवं भंडारे का शुभारंभ सोमवार को मुख्य अभियंता (गंगा) ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव ने विधिवत फीता काटकर एवं पूजा-अर्चना के साथ किया।इस अवसर पर मुख्य अभियंता ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि कांवड़ यात्रा में शामिल शिवभक्तों की सेवा करना सौभाग्य का विषय है। विभाग द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रद्धालुओं के लिए भंडारे एवं सेवा शिविर की समुचित व्यवस्था की गई है, ताकि दूर-दराज से आने वाले कांवड़ियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।कार्यक्रम में अधीक्षण अभियंता रमेश चंद्र, अधिशासी अभियंता प्रमोद कुमार, मनमोहन सिंह, विकास कुमार, सत्येंद्र तोमर, जिला पंचायत सदस्य अमित त्यागी, पंकज चौहान, दयाल त्यागी एवं अमरीश त्यागी सहित विभाग के अधिकारी, कर्मचारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।उद्घाटन के बाद शिविर में कांवड़ियों को भोजन, पेयजल एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। अधिकारियों ने व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर सेवा कार्यों को सुचारु रूप से संचालित करने के निर्देश भी दिए।



