दिल्ली संवाददाता एन 20 न्यूज
नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामगोपाल यादव के दिल्ली स्थित आवास पर सिवालखास विधानसभा के विधानसभा उपाध्यक्ष अयूब खिवाई ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान अयूब खिवाई ने रामगोपाल यादव को उनका चित्र भेंट कर सम्मानित किया।मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच सिवालखास विधानसभा क्षेत्र की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों, संगठनात्मक गतिविधियों तथा आगामी रणनीतियों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। अयूब खिवाई ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं और कार्यकर्ताओं के सुझावों से भी रामगोपाल यादव को अवगत कराया।रामगोपाल यादव ने संगठन को मजबूत करने और जनता के बीच सक्रिय रहने पर जोर देते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं को समाजवादी विचारधारा के प्रचार-प्रसार के लिए निरंतर कार्य करने का संदेश दिया। वहीं अयूब खिवाई ने पार्टी नेतृत्व के मार्गदर्शन में क्षेत्र में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का भरोसा दिलाया।इस अवसर पर पार्टी की मजबूती, जनसंपर्क अभियान तथा आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।
