मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ। राष्ट्रीय लोकदल ने संगठनात्मक विस्तार करते हुए मेरठ के संजय चौधरी रसूलपुर को हरितनगर क्षेत्र का क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। क्षेत्रीय अध्यक्ष तरसपाल मलिक ने नई कार्यकारिणी की सूची जारी की है।जारी सूची के अनुसार, राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह, केंद्रीय राज्य मंत्री एवं राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी और प्रदेश अध्यक्ष ऐश्वर्य राज सिंह की सहमति से क्षेत्रीय पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया है। इसमें संजय चौधरी रसूलपुर को क्रम संख्या चार पर स्थान देते हुए क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है।नई जिम्मेदारी मिलने पर संजय चौधरी ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगे और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ संगठन को मजबूत करने का कार्य करेंगे।




