एजाज लखनऊ संवाददाता एन 20 न्यूज
लखनऊ। सिवालखास विधानसभा क्षेत्र के किसानों ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से लखनऊ स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में मुलाकात की। सपा के वरिष्ठ नेता गौरव चौधरी ने विधानसभा क्षेत्र के किसानों की अखिलेश यादव से मुलाकात कराई।इस दौरान किसानों ने क्षेत्र से जुड़ी समस्याओं और किसान हित के मुद्दों को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के सामने रखा। अखिलेश यादव ने किसानों की बात सुनते हुए भरोसा दिलाया कि प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर किसानों के हित में प्रभावी कदम उठाए जाएंगे और उन्हें राहत एवं सुविधाएं उपलब्ध कराने का काम किया जाएगा।गौरव चौधरी ने कहा कि सिवालखास विधानसभा क्षेत्र का किसान लंबे समय से विभिन्न समस्याओं का सामना कर रहा है। किसानों की आवाज को प्रदेश स्तर तक पहुंचाना और उनके हितों के लिए मजबूती से पैरवी करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ने किसानों को आश्वासन दिया है, जिससे क्षेत्र के किसानों में उत्साह है।मुलाकात के दौरान किसानों ने समाजवादी पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार जताते हुए किसान हितों के मुद्दों को आगामी विधानसभा चुनाव में प्रमुखता से उठाने की बात कही।



