मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात चेकिंग के दौरान पुलिस और बाइक सवार दो आरोपियों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया। जवाबी कार्रवाई में दोनों के पैर में गोली लगी। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया।पुलिस के अनुसार, 19/20 अगस्त की रात लिसाड़ी गेट पुलिस चार खंभा के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक सवार दो संदिग्ध पुलिस टीम पर फायरिंग कर मदीना कॉलोनी की ओर भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर घेराबंदी की तो आरोपियों ने दोबारा फायरिंग की। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें याद इलाही (35) निवासी एल अहमद नगर और याकूब (38) निवासी लक्खीपुरा के बाएं पैर में गोली लगी।दोनों के खिलाफ पहले से दर्ज हैं मुकदमेपुलिस का कहना है कि पूछताछ और रिकॉर्ड की जांच में दोनों आरोपी गौकशी के मामलों में शामिल पाए गए। याद इलाही के खिलाफ गौवध अधिनियम, आबकारी अधिनियम और आर्म्स एक्ट समेत आठ मुकदमे दर्ज हैं। वहीं याकूब के खिलाफ गौवध अधिनियम, बीएनएस और आर्म्स एक्ट समेत तीन मुकदमे दर्ज बताए गए हैं।दो तमंचे और बाइक बरामदपुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो .315 बोर के तमंचे, खोखा कारतूस और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। इसके अलावा काले रंग की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी मिली है। घायल आरोपियों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।



