मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर पंचायत सिवालखास में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता वसीम राजा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। यात्रा में युवाओं, बुजुर्गों और क्षेत्रवासियों की भारी भीड़ उमड़ी। हाथों में तिरंगा लेकर लोगों ने देशभक्ति के नारों के साथ पूरे क्षेत्र को राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग दिया।
नगर पंचायत सिवालखास की चेयरपर्सन गुलजार चौहान एवं वकील चौहान की अगुवाई में निकली तिरंगा यात्रा में वसीम राजा का कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने जोरदार स्वागत किया।

युवाओं और बुजुर्गों ने भी वसीम राजा को भरपूर सम्मान दिया।
वसीम राजा ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। स्वतंत्रता दिवस हमें देश की एकता, अखंडता और भाईचारे को मजबूत करने का संदेश देता है। उन्होंने युवाओं से देशहित में आगे बढ़कर योगदान देने का आह्वान किया।

पिछले कई वर्षों से सिवालखास विधानसभा क्षेत्र में सक्रिय राजनीति कर रहे वसीम राजा की तिरंगा यात्रा में मौजूदगी को लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। समर्थकों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार सक्रिय रहने और लोगों के बीच अपनी मजबूत पकड़ बनाने के कारण वसीम राजा ने युवाओं के बीच अलग पहचान बनाई है। तिरंगा यात्रा के दौरान मिले जनसमर्थन और सम्मान ने उनकी लोकप्रियता को एक बार फिर प्रदर्शित किया।



