मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ।कस्बे में रविवार को प्रजापति समाज की ओर से PDA बैठक आयोजित की गई। मुख्य अतिथि सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. राकेश प्रजापति रहे। उन्होंने समाज के लोगों को संबोधित करते हुए एकजुट होकर पार्टी से जुड़ने और PDA को मजबूत करने का आह्वान किया।बैठक में सिवालखास विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ सपा नेता सीपी शर्मा उर्फ बबलू पंडित समेत विधानसभा अध्यक्ष तस्स्वर अली, कश्यप समाज के जिलाध्यक्ष विजय पाल कश्यप और प्रजापति समाज के युवा नेता आशीष प्रजापति ने विचार रखे।कार्यक्रम के आयोजक सुभाष प्रजापति सहित समाज के बुजुर्गों और युवाओं ने अतिथियों का स्वागत किया। वक्ताओं ने प्रदेश सरकार पर समाज की समस्याओं और सम्मान की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जनता विभिन्न समस्याओं से जूझ रही है।वक्ताओं ने कहा कि “पीड़ा बढ़ रही है, PDA बढ़ रहा है।” वर्ष 2027 में सर्वसमाज को साथ लेकर अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए गांव-गांव संगठन को मजबूत किया जाएगा।



