मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ। समाजवादी पार्टी के नेता सीपी शर्मा उर्फ बबलू पंडित ने रविवार को सिवालखास विधानसभा क्षेत्र के बपारसी गांव पहुंचकर ग्रामीणों से जनसंपर्क किया। उन्होंने लोगों से मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना और गांव की स्थानीय समस्याओं को लेकर बातचीत की।इस दौरान सीपी शर्मा ने ग्रामीणों के बीच समाजवादी पार्टी की नीतियों और विचारधारा की जानकारी दी। उन्होंने पार्टी के पीडीए (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) से जुड़े मुद्दों और सामाजिक न्याय की अवधारणा को लेकर भी लोगों से संवाद किया।सपा नेता ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने और उनके अधिकारों की आवाज उठाने के लिए प्रतिबद्ध रही है। उन्होंने ग्रामीणों से आपसी भाईचारा बनाए रखने तथा क्षेत्र के विकास से जुड़े मुद्दों पर एकजुट होकर आवाज उठाने का आह्वान किया।जनसंपर्क के दौरान ग्रामीणों ने भी गांव की विभिन्न समस्याओं से सपा नेता को अवगत कराया। इस मौके पर पार्टी कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।



