मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ। सपा नेता सीपी शर्मा उर्फ बबलू पंडित ने शनिवार को सिवालखास विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा कर क्षेत्रवासियों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने खिवाई में आयोजित भंडारे का फीता काटकर शुभारंभ किया और पथौली में सतपाल शर्मा के भंडारे में शामिल होकर प्रसाद ग्रहण किया।इसके बाद सीपी शर्मा ने बहरामपुर निवासी डोरी लाल शर्मा से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। कैथवाड़ी में वरिष्ठ राकेश त्यागी से मुलाकात कर क्षेत्र से जुड़े विषयों पर मार्गदर्शन लिया। कल्याणपुर में राजेंद्र शर्मा के निवास पर पहुंचकर मुलाकात की। वहीं उखलिना के प्रधान राजीव शर्मा से शिष्टाचार भेंट कर उनके पिता जयपाल शर्मा के स्वास्थ्य की जानकारी ली।इस दौरान सीपी शर्मा ने लोगों से संवाद करते हुए समाजवादी पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा सामाजिक न्याय, समानता, लोकतांत्रिक मूल्यों और समाज के सभी वर्गों के हितों के लिए काम करती रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों से पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।सीपी शर्मा ने कहा कि क्षेत्र के वरिष्ठजनों का सम्मान, उनका मार्गदर्शन और लोगों के सुख-दुख में सहभागी बनना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि “सिवालखास विधानसभा मेरा परिवार है और मैं लगातार क्षेत्रवासियों के बीच रहकर उनकी समस्याओं और सुख-दुख में सहभागी बना रहूंगा।”



