Oplus_16908288
बागपत रोड स्थित विवेक रिसॉर्ट बाफर में चार दिवसीय शिविर, भोजन, चिकित्सा व स्नान सहित मिलेंगी सुविधाएं
मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ।बागपत रोड स्थित विवेक रिसॉर्ट बाफर में कांवड़ सेवा समिति बाफर की ओर से आयोजित पांचवें विशाल कांवड़ सेवा शिविर का भव्य शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि कंकरखेड़ा व्यापार संघ के अध्यक्ष नीरज मित्तल, विवेक रिसॉर्ट के निदेशक विवेक कुमार बाफर तथा कार्यक्रम अध्यक्ष एवं लोकदल के वरिष्ठ नेता रणवीर दहिया ने फीता काटकर शिविर का उद्घाटन किया। शुभारंभ के बाद अतिथियों ने शिवभक्त कांवड़ियों को प्रसाद वितरित किया।मुख्य अतिथि नीरज मित्तल ने कहा कि कांवड़ सेवा समिति बाफर द्वारा पिछले पांच वर्षों से लगातार शिविर का आयोजन किया जा रहा है। देहात क्षेत्र में इस तरह का सेवा आयोजन सराहनीय और प्रेरणादायी है। उन्होंने समिति के सदस्यों को शिविर के आयोजन के लिए बधाई दी।कार्यक्रम अध्यक्ष रणवीर दहिया ने कहा कि बागपत रोड स्थित शिविर में कांवड़ियों के लिए आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की गई है। उन्होंने आयोजन के लिए ग्रामवासियों बाफर और कांवड़ सेवा समिति की सराहना की।कार्यक्रम संयोजक विवेक कुमार बाफर ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। चार दिवसीय यह शिविर 11 अगस्त तक चलेगा। शिविर में शिवभक्तों के लिए भोजन, चिकित्सा, स्नान समेत विभिन्न सुविधाओं की व्यवस्था की गई है। बागपत रोड से गुजरने वाले हजारों कांवड़ियों को इसका लाभ मिलेगा।इस अवसर पर भाजपा नेता संजय त्रिपाठी, लोकदल नेता अर्जुन ढिढांला, उरेन्द्र प्रधान, विपिन चपराना, अनुज योगी, अंकित सिवाच, वरुण मलिक, अक्षय चौधरी, विपिन सांगवान, विक्रांत सांगवान, रोहित सांगवान, हरेंद्र किठौली, विशाल परतापुर, नवीन भूपगढ़ी, प्रवीण किठौली, मुनेश बाफर, सुखेन्द्र मास्टर, तेजपाल सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।



