मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ। ग्राम दिलोग उर्फ डालूहेड़ा स्थित जाहरवीर गोगा भाटी स्थल पर आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में ग्राम प्रधान सेंसपाल ने भेऊन्त रविन्द्र नाथ को चादर ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस दौरान गुलवासी एवं कमेरी के लोगों की मौजूदगी में धार्मिक परंपरा के अनुसार उन्हें दो झंडों की जिम्मेदारी भी सौंपी गई।कार्यक्रम में जाहरवीर गोगा भाटी की पूजा-अर्चना के साथ क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की गई। ग्रामीणों ने धार्मिक परंपराओं का पालन करते हुए श्रद्धा और आस्था के साथ आयोजन में भाग लिया। वक्ताओं ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में आपसी भाईचारे और धार्मिक एकता को मजबूत करते हैं।इस अवसर पर ग्राम प्रधान सेंसपाल, सतपाल, रामपाल, उदयवीर, महावीर, सूरजपाल, धर्मेंद्र, भून्दर, पवन, विपिन कुमार, सुरेंद्र, हरिओम, गुलशन कुमार, अपिल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।



