मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ।रोहटा क्षेत्र में बजाज चीनी मिल किनौनी के तत्वावधान में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हरिद्वार, ऋषिकेश एवं गोमुख से गंगाजल लेकर पुरा महादेव में जलाभिषेक के लिए जाने वाले शिवभक्त कांवड़ियों की सेवा हेतु 17वें कांवड़ सेवा शिविर का शुक्रवार को विधिवत शुभारंभ किया गया। शिविर का उद्घाटन सेक्टर मजिस्ट्रेट राहुल मलिक एवं चीनी मिल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष के.पी. सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर एवं प्रसाद वितरण के साथ किया।शिविर के शुभारंभ अवसर पर पंडित दिनेश मणि त्रिपाठी ने मंगल आरती एवं भगवान शिव की स्तुति प्रस्तुत कर शिवभक्तों को शुभकामनाएं दीं। पूरे परिसर में भक्तिमय वातावरण रहा और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कार्यक्रम में भाग लिया।शिविर के अध्यक्ष एवं चीनी मिल के महाप्रबंधक (गन्ना) जयवीर सिंह ने बताया कि किनौनी चीनी मिल पिछले 16 वर्षों से लगातार निःशुल्क कांवड़ सेवा शिविर का आयोजन कर रही है। इस वर्ष आयोजित 17वां शिविर 11 अगस्त तक निरंतर दिन-रात संचालित रहेगा। शिविर में कांवड़ यात्रियों के लिए 24 घंटे निःशुल्क चाय, नाश्ता, भोजन, चिकित्सा, स्नान तथा विश्राम की समुचित व्यवस्था की गई है, जिससे यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।इस अवसर पर आसवानी प्रमुख प्रवीण कुमार, वरिष्ठ महाप्रबंधक (टेक्निकल) परमानंद चौहान, वरिष्ठ महाप्रबंधक (उत्पादन) संजीव कुमार, आनंद प्रकाश गुप्ता, डी.के. शुक्ला, राजीव चौधरी, आदेश तोमर, लोकेश राणा, धर्मवीर सिंह, नीरज कुमार, नीरज गुप्ता, मनीष दहिया, के.पी. सिंह, सुरेंद्र टिकैत, मनोज शर्मा, आदर्श राठी, जगन्नाथ सिंह, दुष्यंत त्यागी, मनोज बत्रा सहित चीनी मिल के अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी ने शिवभक्तों की सेवा को पुण्य कार्य बताते हुए शिविर के सफल संचालन का संकल्प लिया।



