शौहिद सैफी संवाददाता एन 20 न्यूज
परीक्षितगढ़- जीडीएम पब्लिक स्कूल खटकी में किंडर गार्टन कक्षा फ्री नर्सरी से यूकेजी तक पूल पार्टी का आयोजन किया गया। जिसमें गर्मी की चिलचिलाती धूप में पानी के साथ ठंडी व मस्ती भरी यादे बनाने के लिए बच्चे अपने सहपाठियों के साथ पानी में नहाये। और आज ब्लू है पानी पानी, ठंडा ठंडा पानी, घोडे जैसी चाल आदि गानों पर नृत्य कर मौज मस्ती की। चेयरमैन प्रमोद शर्मा, मैनजर मंयक वशिष्ठ ने बच्चों को गर्मी से बचने के उपाये बताये । प्रधानाचार्या शिवांगी शर्मा ने पानी का म हत्व बताया। इस मौके पर प्रिया, सुभी, चिंकी, आदिती, कविता, कंचल आदि शिक्षकाएं व स्कूल स्टाफ का सहयोग रहा।

