मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
जानी खुर्द। मंगलवार को जानी बुजुर्ग में भावी प्रधान पद प्रत्याशी डॉ नौशाद द्वारा उनके फार्म हाउस पर एक भव्य ईद मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें गांव के लोगों के साथ-साथ क्षेत्र के कई प्रमुख राजनीतिक एवं सामाजिक व्यक्तियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का माहौल पूरी तरह से भाईचारे, सौहार्द और आपसी प्रेम से ओत-प्रोत नजर आया।इस अवसर पर वरिष्ठ समाजवादी पार्टी नेता एवं सिवालखास विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी नदीम चौहान मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ जानी ब्लॉक प्रमुख गौरव चौधरी, सिवालखास के पतिपर्सन गुलजार चौहान, जिला पंचायत सदस्य नवाजिश सहित क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्ति कार्यक्रम में शामिल हुए। सभी अतिथियों का आयोजक नौशाद और उनके सहयोगियों द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित नेताओं और ग्रामीणों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी और आपसी भाईचारे को मजबूत बनाने का संदेश दिया। वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में एकता और सद्भाव को बढ़ावा देते हैं तथा सभी समुदायों को एक मंच पर लाने का कार्य करते हैं।नौशाद ने अपने संबोधन में कहा कि उनका उद्देश्य केवल राजनीति नहीं, बल्कि समाज को जोड़ना और क्षेत्र में विकास के लिए मिलकर कार्य करना है। उन्होंने कहा कि गांव की तरक्की और लोगों की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को जारी रखने की बात कही। समारोह के दौरान खान-पान की भी विशेष व्यवस्था की गई थी, जिसका सभी ने आनंद लिया। कार्यक्रम देर शाम तक चलता रहा और अंत में सभी ने क्षेत्र में शांति, खुशहाली और विकास की कामना के साथ कार्यक्रम का समापन किया।

