मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ। राष्ट्रीय लोकदल की ओर से आयोजित सामाजिक समरसता सम्मेलन में रालोद नेता संजय रसूलपुर ने शिरकत कर अपने विचार रखे। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों से सामाजिक एकता, भाईचारा और आपसी सौहार्द को मजबूत करने का आह्वान किया।संजय रसूलपुर ने कहा कि समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलना और आपसी भाईचारे को मजबूत करना जरूरी है। उन्होंने राष्ट्रीय लोकदल को मजबूत करने और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत सिंह के हाथ मजबूत करने की बात कही।सम्मेलन में मुख्य अतिथि रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष एससी प्रकोष्ठ त्रिलोक त्यागी और ओमप्रकाश सागर का मार्गदर्शन मिला। इस दौरान वरिष्ठ पदाधिकारियों ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम में रालोद कार्यकर्ताओं और विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने भाग लिया।



