मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
सरूरपुर। थाना क्षेत्र के गांव गोटका में शनिवार रात एक दर्दनाक हादसे में 40 वर्षीय युवक की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल छा गया। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार गोटका निवासी सतेंद्र पुत्र सत्यवीर सिंह देर रात अपने घर के पास किसी कार्य में व्यस्त थे। इसी दौरान अचानक वह बिजली के करंट की चपेट में आ गए। करंट लगते ही वह गंभीर रूप से झुलसकर जमीन पर गिर पड़े। आसपास मौजूद लोगों ने शोर सुनकर मौके पर पहुंचकर उन्हें बचाने का प्रयास किया।घटना की सूचना परिजन को दी गई, जिसके बाद उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।बताया जा रहा है कि इस मामले की सूचना पुलिस को नहीं दी गई। परिजनों ने किसी भी कानूनी प्रक्रिया से इंकार करते हुए शांतिपूर्वक अंतिम संस्कार कर दिया।ग्रामीणों के मुताबिक, सतेंद्र मिलनसार और सरल स्वभाव के व्यक्ति थे। उनकी असमय मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

