अनीस अहमद संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ। युवा राष्ट्रीय लोकदल को मजबूत बनाने की दिशा में पार्टी ने बड़ा कदम उठाया है। राष्ट्रपति अवार्डी विवेक कुमार बाफर को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र कुमार पटेल ने यह जिम्मेदारी सौंपते हुए कहा कि विवेक कुमार बाफर लंबे समय से संगठन के प्रति समर्पित रहे हैं और युवाओं के बीच उनकी अच्छी पकड़ है। उनके अनुभव और सक्रियता से संगठन को नई मजबूती मिलेगी।उन्होंने बताया कि विवेक एक शिक्षित एवं राष्ट्रपति पुरस्कृत युवा हैं, जो समाज के लिए प्रेरणा का कार्य कर रहे हैं। उनकी नियुक्ति से पार्टी को प्रदेश में और गति मिलने की उम्मीद है।नव नियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक कुमार बाफर ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने विशेष रूप से जयंत चौधरी का धन्यवाद करते हुए कहा कि वे पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।उन्होंने कहा कि प्रदेश में युवाओं को संगठित कर राष्ट्रीय लोकदल को मजबूत बनाना उनकी प्राथमिकता होगी। साथ ही किसानों, युवाओं और आम जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा।इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी, मलूक नागर, विनय प्रधान, सांसद राजकुमार सांगवान, ग़ुलाम मुहम्मद समेत कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विवेक कुमार बाफर को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

