अनीस संवाददाता एन 20 न्यूज
जानी खुर्द। जानी बुजुर्ग स्थित एम.आई.टी.क्यू. इंटर कॉलेज के प्रांगण में सोमवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय चौधरी अजीत सिंह की स्मृति में साइंस लैब एवं नए भवन का शिलान्यास किया गया। मुख्य अतिथि रालोद युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक कुमार बाफर ने शिलापट्ट का अनावरण कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि चौधरी साहब का सपना ग्रामीण भारत को तकनीक से जोड़ना था।ग्रामीण प्रतिभाओं को मिलेगा मंच समारोह को संबोधित करते हुए विवेक बाफर ने कहा कि चौधरी अजीत सिंह ने हमेशा किसानों और मजदूरों के हितों की लड़ाई लड़ी। उन्होंने राजनीति में सादगी और विकास का जो मॉडल पेश किया, वह आज भी प्रासंगिक है। बाफर ने जोर देकर कहा, “चौधरी साहब मानते थे कि जब तक किसान का बेटा विज्ञान और तकनीक से नहीं जुड़ेगा, तब तक देश की तरक्की अधूरी है। यह लैब क्षेत्र के छात्र-छात्राओं के लिए मील का पत्थर साबित होगी।”शिक्षाविदों ने की सराहनाकार्यक्रम में पहुंचे शिक्षाविदों और समाजसेवियों ने इस पहल का स्वागत किया। वक्ताओं ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के कॉलेज में आधुनिक लैब बनने से बच्चों को प्रैक्टिकल नॉलेज मिलेगी और उनमें वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित होगा।फूल-मालाओं से हुआ स्वागत इससे पूर्व, कॉलेज पहुंचने पर मुख्य अतिथि का जोरदार स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान हाजी शाहिद अमीन, हाजी आदिल, हाजी अलीहसन, वसीम आदिल, मनोज एडवोकेट, अभय, अर्जुन और अंकित सहित भारी संख्या में ग्रामीण व रालोद कार्यकर्ता मौजूद रहे।प्रेरणा का स्रोत बनेंगे चौधरी साहब विवेक बाफर ने कहा कि यह भवन केवल ईंट-पत्थरों का ढांचा नहीं है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए चौधरी साहब के संघर्ष और सेवा का प्रतीक है। इससे छात्रों को उनके जीवन मूल्यों को समझने की प्रेरणा मिलेगी।

