मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ। मेरठ की होनहार बेटी रेशिम पुत्री श्याम सुन्दर निवासी जत्तीवाडा मेरठ ने एक बार फिर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। हाल ही में लखनऊ में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में रेशिम को मुख्यमंत्री के माध्यम से नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया।रेशिम ने सहकारी समितियों एवं पंचायत लेखा परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए मेरठ मंडल में टॉप किया और 14वीं रैंक हासिल की। उनकी इस उपलब्धि पर उन्हें लेखा परीक्षक (ऑडिटर) के पद पर नियुक्ति मिली है।इस सफलता के बाद रेशिम के परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। परिजनों ने मिठाई बांटकर जश्न मनाया। उनके पिता श्याम सुंदर ने बेटी की इस उपलब्धि पर गर्व जताया और कहा कि रेशिम की मेहनत और लगन का यह परिणाम है।स्थानीय लोगों और परिचितों ने भी रेशिम को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

