ओसमौहमद संवाददाता एन 20 न्यूज
परीक्षितगढ़ पर्यावरण संरक्षण के महाभियान ‘एक पेड़ माँ के नाम’ के तहत आज बूथ संख्या 310 में एक विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न हुआ। समाजसेवी राहुल भारद्वाज ने अपनी माँ को समर्पित एक पौधा रोपित कर प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।इस अवसर पर राहुल भारद्वाज ने कहा माँ की ममता और प्रकृति की सुरक्षा—दोनों ही अनमोल हैं। वृक्षारोपण केवल एक कार्य नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और हरित भविष्य देने का हमारा संकल्प है।कार्यक्रम में चिंटू ठाकुर, जितेंद्र ठाकुर, दीपांशु त्यागी, कपिल शर्मा, मोनू शर्मा, बिजेंद्र शर्मा सहित अनेक स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
