मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ।सिवालखास विधानसभा क्षेत्र के ग्राम जैनपुर में पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) पंचायत का आयोजन किया गया, जिसमें समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व प्रत्याशी नदीम चौहान मुख्य रूप से उपस्थित रहे। पंचायत में क्षेत्र के सम्मानित नागरिकों, युवाओं एवं समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने भाग लेकर सामाजिक, राजनीतिक एवं जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में दलित समाज के साथियों की उपस्थिति रही। इस अवसर पर गौरव पाल दिलावरा सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने भी अपनी सहभागिता दर्ज कराई। पंचायत में सामाजिक न्याय, समान भागीदारी, शिक्षा, रोजगार तथा समाज के वंचित एवं कमजोर वर्गों के अधिकारों को लेकर चर्चा की गई। अपने संबोधन में नदीम चौहान ने कहा कि पीडीए की अवधारणा सामाजिक समरसता, समान अवसर और सभी वर्गों के सम्मानजनक प्रतिनिधित्व की भावना को मजबूत करती है। उन्होंने कहा कि पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक एवं सभी कमजोर वर्गों की आवाज को मजबूती प्रदान करना उनकी प्राथमिकता है तथा समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलना ही वास्तविक विकास का आधार है। उन्होंने उपस्थित लोगों से सामाजिक एकता बनाए रखने और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने का आह्वान किया। साथ ही क्षेत्र की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने और उनके समाधान के लिए निरंतर संघर्ष करने का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम के अंत में नदीम चौहान ने पंचायत में उपस्थित सभी सम्मानित साथियों का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए उनके स्नेह, समर्थन एवं विश्वास के लिए धन्यवाद दिया।
