अनीस संवाददाता एन 20 न्यूज
जानी खुर्द। भारतीय जनता पार्टी द्वारा महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शनिवार को ‘नारी शक्ति वंदन’ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम बागपत रोड स्थित ग्रीन लीफ रिसोर्ट में अपरान्ह चार बजे से शुरू होगा।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधान परिषद सदस्य, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा एवं पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी मौजूद रहेंगे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी मानसिंह गोस्वामी, जिलाध्यक्ष हरवीर पाल और महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मंजू शेट्टी शिरकत करेंगी।भाजपा नेता मनिंदर पाल सिंह ने बताया कि पार्टी ने हमेशा महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण को प्राथमिकता दी है। केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं में बड़ी संख्या में महिलाएं लाभान्वित हो रही हैं। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण विधेयक पारित कर महिलाओं को राजनीति में भागीदारी देने की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाया गया है, इसी के तहत यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में मेधावी छात्राओं, यूपीपीएससी में चयनित प्रतिभाओं, सामाजिक कार्यकर्ता महिलाओं और महिला उत्थान में योगदान देने वाली संस्थाओं को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही क्षेत्र की महिला पदाधिकारी, शिक्षिकाएं और विभिन्न महिला संगठनों की प्रतिनिधि भी बड़ी संख्या में शामिल होंगी
मीरपुर में अंबेडकर जयंती पर होगा विशेष कार्यक्रम
भाजपा द्वारा 19 अप्रैल को सिवालखास विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मीरपुर स्थित बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति प्रांगण में जयंती समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम ‘डॉ. भीमराव अंबेडकर सम्मान अभियान’ के तहत होगा, जिसमें क्षेत्र के प्रधान, बीडीसी सदस्य और सामाजिक कार्यकर्ता भाग लेंगे।इस दौरान बाबा साहब के विचारों, संघर्षों और समाज सुधार में उनके योगदान पर चर्चा की जाएगी। आयोजन का उद्देश्य उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाना और समाज के विभिन्न वर्गों को एक मंच पर लाना है।
वर्षभर चले जनजागरण कार्यक्रम
मनिंदर पाल सिंह ने बताया कि सिवालखास विधानसभा क्षेत्र में बीते एक वर्ष में कई जनजागरण कार्यक्रम आयोजित किए गए। इनमें सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर रन फॉर यूनिटी, तिरंगा यात्रा, मतदाता जागरूकता अभियान, अटल स्मृति कार्यक्रम और सेवा पखवाड़ा शामिल रहे।इन कार्यक्रमों के माध्यम से सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने और संवाद स्थापित करने का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि आगे भी सेवा और विकास का यह अभियान जारी रहेगा।प्रेस वार्ता में जानी ब्लॉक प्रमुख गौरव चौधरी, जानी मंडल अध्यक्ष मनोज चौधरी, रोहटा से बॉबी शर्मा समेत अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

