मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर को पुलिस लाइन्स मेरठ में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने ध्वजारोहण कर सलामी दी। इसके बाद महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।इस दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कर्तव्यनिष्ठा और स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने पुलिसकर्मियों को संबोधित करते हुए दोनों महापुरुषों के आदर्शों एवं विचारों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया।कार्यक्रम के दौरान पुलिस लाइन्स में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को कंबल वितरित किए गए। इसके बाद प्रसाद का वितरण हुआ। कार्यक्रम में पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।



