मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ। विधानसभा क्षेत्र सिवालखास के ऐतिहासिक नगर पंचायत सिवालखास में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता सीपी शर्मा उर्फ बबलू पंडित ने विभिन्न समाजों के लोगों के बीच पहुंचकर जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से मुलाकात कर क्षेत्र की समस्याओं, विकास कार्यों और आगामी राजनीतिक परिस्थितियों को लेकर संवाद किया। जनसंपर्क के दौरान स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया और विभिन्न मुद्दों पर अपनी बात रखी।सीपी शर्मा उर्फ बबलू पंडित ने कहा कि सिवालखास नगर पंचायत का विधानसभा क्षेत्र की पहचान से विशेष जुड़ाव है। यहां विभिन्न समाजों के लोगों से मुलाकात के दौरान उन्हें जिस तरह का स्नेह और सम्मान मिला, वह उनके लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि जनता से सीधे संवाद के माध्यम से क्षेत्र की जमीनी स्थिति और लोगों की अपेक्षाओं को समझने का अवसर मिलता है।उन्होंने कहा कि जनसंपर्क के दौरान लोगों ने क्षेत्र की समस्याओं और विकास से जुड़े मुद्दों को उनके सामने रखा। उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि जनहित से जुड़े विषयों को प्राथमिकता के साथ उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि वह सिवालखास विधानसभा क्षेत्र की जनता के सुख-दुख में हमेशा साथ खड़े रहने तथा क्षेत्र की समस्याओं को उचित मंच पर मजबूती से उठाने का प्रयास करते रहेंगे।सीपी शर्मा उर्फ बबलू पंडित ने दावा किया कि जनसंपर्क के दौरान कई लोगों ने वर्ष 2027 में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के संकल्प में अपनी भागीदारी का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास और समर्थन उनके लिए जनसेवा की प्रेरणा है।उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी सिवालखास विधानसभा क्षेत्र के गांवों और कस्बों में लगातार जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान लोगों से संवाद कर उनकी समस्याओं और अपेक्षाओं को समझने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता से मिलने वाला स्नेह उन्हें निरंतर जनसेवा के लिए प्रेरित करता है।



