Oplus_16908288
मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ। बाल श्रम उन्मूलन अभियान के तहत 23 सितंबर 2026 को श्रम विभाग और जनहित फाउंडेशन मेरठ की संयुक्त टीम ने हापुड़ रोड क्षेत्र में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर काम कर रहे 09 किशोरों को बाल श्रम से मुक्त कराया गया।संयुक्त टीम ने प्रतिष्ठानों की जांच के दौरान किशोरों से काम कराए जाने के मामले सामने आने पर संबंधित नियोजकों को कड़ी हिदायत दी कि बच्चों से किसी भी स्थिति में काम न कराया जाए। श्रम विभाग की ओर से संबंधित नियोजकों के विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई भी की गई।अभियान के दौरान पाकीज़ा टेक्सटाइल, करीमनगर, ए1 सर्विस सेंटर, हापुड़ रोड, भारत ऑटोमोबाइल्स, गफ्फार वाली गली हापुड़ रोड, रसीद होटल, हापुड़ रोड, एसएस मोटर्स, बिस्मिल्लाह मार्केट हापुड़ रोड तथा एमएस ऑटोमोबाइल्स, हापुड़ रोड को चिन्हित किया गया। इन प्रतिष्ठानों से किशोरों को मुक्त कराया गया।संयुक्त टीम में श्रम विभाग के श्रम प्रवर्तन अधिकारी शशिकांत पांडे, रघुवर यादव एवं विनय दुबे तथा जनहित फाउंडेशन के समन्वयक अजय कुमार शामिल रहे। अधिकारियों ने कहा कि बाल श्रम के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।



