फुरकान संवाददाता एन 20 न्यूज
सरूरपुर। चोरी की मोटरसाइकिल पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहे युवक को सरूरपुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की हीरो स्प्लेंडर बाइक बरामद की है।पुलिस के अनुसार, शुक्रवार रात सरधना-बिनौली मार्ग पर जोड़ा प्याऊ के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक बाइक सवार पुलिस को देखकर भागने लगा। शक होने पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।पूछताछ में आरोपी की पहचान राशिद पुत्र सेटू उर्फ मौहर्र्म, निवासी पांचली बुजुर्ग, थाना सरूरपुर, उम्र करीब 26 वर्ष के रूप में हुई। जांच में बाइक चोरी की निकली और उस पर फर्जी नंबर प्लेट लगी मिली।पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही पुलिस आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि चोरी की इस वारदात में कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल था या नहीं।



