फुरकान संवाददाता एन 20 न्यूज
सरूरपुर। मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को सरूरपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल किया गया लकड़ी का बेंटा भी बरामद किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जिला कारागार भेज दिया गया।पुलिस के मुताबिक, 21 जून 2026 की रात करीब आठ बजे करनावल स्थित एक भट्टे पर विवाद हुआ था। नारंगपुर निवासी संदीप पुत्र हरबीर सिंह की तहरीर पर पुलिस ने नीतीश पुत्र शिवकुमार के खिलाफ गाली-गलौज, वादी की पत्नी से मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था।मुकदमा दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी। शुक्रवार को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने सतीश चेयरमैन के भट्टे के पास अनमोल पुत्र गेहन सिंह के ट्यूबवेल पर घेराबंदी कर आरोपी नीतीश (32) निवासी नारंगपुर को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लकड़ी का बेंटा बरामद किया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।



