मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ। सिवान विधानसभा क्षेत्र के गांव इकड़ी में वरिष्ठ सपा नेता सीपी शर्मा उर्फ बबलू पंडित के नेतृत्व में पीडीए पंचायत का आयोजन किया गया। पंचायत में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। कार्यक्रम में पहुंचने पर ग्रामवासियों ने सीपी शर्मा उर्फ बबलू पंडित का फूल-मालाओं से स्वागत किया।पंचायत को संबोधित करते हुए सीपी शर्मा उर्फ बबलू पंडित ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की नीतियों और विचारधारा से ग्रामीणों को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी पीडीए वर्ग सहित समाज के सभी वर्गों के हितों और अधिकारों के लिए लगातार आवाज उठाती रही है। उन्होंने ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों को गांव-गांव तक पहुंचाने का आह्वान किया।इस दौरान ग्रामीणों ने भी अपनी समस्याएं और विचार वरिष्ठ सपा नेता के सामने रखे। पंचायत में मौजूद लोगों ने 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को समर्थन देने का भरोसा जताया। ग्रामीणों के समर्थन पर सीपी शर्मा ने सभी का आभार जताया।कार्यक्रम के दौरान पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और अधिक से अधिक लोगों को समाजवादी पार्टी की नीतियों से जोड़ने पर भी चर्चा हुई। पीडीए पंचायत में बड़ी संख्या में ग्रामीणों और सपा कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही।



