मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ। गंगानगर थाना पुलिस ने मारपीट के मामले में वांछित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त आल्टो कार और मोबाइल फोन बरामद हुआ है।बक्सर निवासी मनीष कुमार ने एक सितंबर को गंगानगर थाने में तहरीर दी थी। आरोप लगाया था कि निखिल भाटी और उसके साथियों ने उसके भाई विक्की के साथ मारपीट की और उसे कार में डालकर ले गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर निखिल व उसके साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।विवेचना के दौरान रिषभ उर्फ बादल और सतपाल के नाम भी सामने आए। पुलिस ने बुधवार को कार्रवाई करते हुए निखिल भाटी निवासी झुनझुनी, रिषभ उर्फ बादल निवासी हासिमपुर, मुजफ्फरनगर और सतपाल निवासी झुनझुनी को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे से आल्टो कार संख्या यूपी15 बीएच 9868 और मोटरोला कंपनी का एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद हुआ। तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया।पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार रिषभ उर्फ बादल के खिलाफ वर्ष 2023 में बहसूमा थाने में मारपीट, गाली-गलौज और धमकी देने की धाराओं में मुकदमा दर्ज है।



