मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ। भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए एडवोकेट कपिल कुमार पूनिया को युवा प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी है। युवा प्रदेश अध्यक्ष (पश्चिमी उत्तर प्रदेश) इंद्रजीत सिंह गिल ने उनके मनोनयन की घोषणा करते हुए नियुक्ति पत्र जारी किया।संगठन पदाधिकारियों के मुताबिक कपिल कुमार पूनया की सक्रियता, सामाजिक सरोकारों और संगठनात्मक कार्यों में भागीदारी को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व दिया गया है। नियुक्ति की जानकारी मिलते ही संगठन से जुड़े पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने खुशी जताते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।जिम्मेदारी मिलने के बाद कपिल कुमार पूनिया ने संगठन नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि उन्हें जो दायित्व सौंपा गया है, उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाने का प्रयास करेंगे। किसानों, मजदूरों और युवाओं से जुड़े मुद्दों को संगठन के मंच पर प्रमुखता से उठाना उनकी प्राथमिकता होगी।उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में संगठन की सक्रियता बढ़ाने के साथ ही गांव-गांव तक किसानों और युवाओं से संवाद स्थापित किया जाएगा। जरूरतमंद और पीड़ित लोगों की समस्याओं को संबंधित अधिकारियों और शासन-प्रशासन के समक्ष मजबूती से उठाया जाएगा।भाकियू चढ़ूनी के पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि कपिल कुमार पूनिया के अनुभव और सक्रियता से संगठन को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में और मजबूती मिलेगी।



