मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ।विधानसभा क्षेत्र में राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) ने आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी के संदेश और पार्टी की नीतियों को लेकर वरिष्ठ रालोद नेता संजय चौधरी लगातार क्षेत्र के गांवों का दौरा कर रहे हैं।संजय चौधरी सिवालखास विधानसभा क्षेत्र के एक-एक गांव में पहुंचकर ग्रामीणों से संवाद कर रहे हैं। इस दौरान वह रालोद की नीतियों, किसान, मजदूर, युवा और ग्रामीण विकास से जुड़े मुद्दों पर लोगों से चर्चा कर रहे हैं। साथ ही आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भी पार्टी की तैयारियों और रणनीति पर विस्तार से बातचीत की जा रही है।गांवों में जनसंपर्क के दौरान संजय चौधरी स्थानीय लोगों की समस्याएं भी सुन रहे हैं और उन्हें पार्टी नेतृत्व तक पहुंचाने की बात कह रहे हैं। उनके लगातार गांवों में पहुंचने से सिवालखास विधानसभा क्षेत्र में रालोद की राजनीतिक गतिविधियां तेज होती नजर आ रही हैं।आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए रालोद नेताओं द्वारा क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान को लगातार आगे बढ़ाया जा रहा है। संजय चौधरी की सक्रियता को पार्टी के संगठन विस्तार और आगामी चुनाव की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है।



