शिक्षा को तरक्की की पहली सीढ़ी और सादगीपूर्ण निकाह को समय की जरूरत बताया
मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
संभल। समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और शादी-विवाह में बढ़ते अनावश्यक खर्च एवं दिखावे को कम करने के उद्देश्य से संभल में कुरैश कांफ्रेंस, पश्चिमी उत्तर प्रदेश की ओर से “आसान निकाह और तालीमी बेदारी” विषय पर भव्य सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के पदाधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और समाज के गणमान्य लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर शिक्षा और आसान निकाह को लेकर अपने विचार साझा किए।कार्यक्रम का आयोजन उत्तर प्रदेश राज्य संगठन के अध्यक्ष डॉ. इफ्तिखार अहमद कुरैशी के नेतृत्व में किया गया। सेमिनार में वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि समाज की तरक्की केवल आर्थिक मजबूती से नहीं, बल्कि शिक्षा, जागरूकता और सामाजिक सुधार से संभव है। बच्चों और युवाओं को बेहतर शिक्षा दिलाना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। वहीं विवाह जैसे महत्वपूर्ण अवसर को अनावश्यक खर्च और दिखावे से मुक्त कर सादगीपूर्ण एवं आसान बनाने की जरूरत है।शिक्षा को बनाया जाए समाज की प्राथमिकतासेमिनार में वक्ताओं ने शिक्षा के महत्व पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि बदलते समय में शिक्षा ही वह माध्यम है, जिसके जरिए नई पीढ़ी अपने अधिकारों और जिम्मेदारियों को समझने के साथ-साथ समाज और देश की प्रगति में योगदान दे सकती है। अभिभावकों से आह्वान किया गया कि वे अपने बच्चों की पढ़ाई को प्राथमिकता दें और उन्हें उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करें।सादगीपूर्ण निकाह पर जोरवक्ताओं ने कहा कि शादी-विवाह में अनावश्यक खर्च, दिखावा और सामाजिक दबाव कई परिवारों के लिए परेशानी का कारण बनता है। ऐसे में समाज को मिलकर आसान और सादगीपूर्ण निकाह को बढ़ावा देना चाहिए, ताकि विवाह किसी परिवार पर आर्थिक बोझ न बने। वक्ताओं ने कहा कि निकाह को सरल बनाने से समाज में सकारात्मक बदलाव आएगा और लोगों को दिखावे की होड़ से बाहर निकलने का अवसर मिलेगा।कई जिलों के प्रमुख पदाधिकारी रहे मौजूदकार्यक्रम में हाजी इकराम कुरैशी, पूर्व विधायक एवं पूर्व राज्य मंत्री, राष्ट्रीय अध्यक्ष जनाब सनोबर अली कुरैशी, राष्ट्रीय महासचिव जनाब निजामुद्दीन कुरैशी, राष्ट्रीय महासचिव हाजी शराफत हुसैन एडवोकेट तथा नेशनल एजुकेशन कमेटी के सदस्य शानवाज कुरैशी सहित कई प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे।इसके अलावा मेरठ जिला अध्यक्ष अब्बास कुरैशी, हापुड़ अध्यक्ष बाबुद्दीन कुरैशी, कासगंज अध्यक्ष अशरफ कुरैशी, बिजनौर अध्यक्ष इमरान कुरैशी, मुरादाबाद अध्यक्ष शमशाद हुसैन, अमरोहा नगर अध्यक्ष सिकंदर कुरैशी तथा मेजबान संभल अध्यक्ष हाफिज फखरे आलम कुरैशी ने कार्यक्रम में सहभागिता की।महिला विंग की ओर से शबनम कुरैशी, दिल्ली वुमेन विंग प्रेसिडेंट तथा फरहीन इलाही, प्रेसिडेंट वुमेन विंग संभल ने भी कार्यक्रम में भाग लिया। इसके अलावा फिरोज कुरैशी, बिहार प्रेसिडेंट, दादा इमरान साहब, नदीम कुरैशी, शाह आलम, नईम कुरैशी, हाजी इरफान कुरैशी तथा जोधपुर के इस्माइल कुरैशी समेत बड़ी संख्या में समाज के सम्मानित लोग मौजूद रहे।250 से अधिक लोगों ने लिया हिस्साआयोजकों के अनुसार सेमिनार में करीब 250 सम्मानित लोगों ने हिस्सा लिया। सभी ने शिक्षा और आसान निकाह के मुद्दे पर अपने विचार रखे तथा समाज में सकारात्मक बदलाव के लिए सामूहिक प्रयास करने पर जोर दिया।कार्यक्रम की अध्यक्षता हाफिज शाहिद ने की। उपस्थित लोगों ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सामाजिक सेमिनार समाज में नई सोच पैदा करने और युवाओं को सही दिशा देने का काम करते हैं।कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए डॉ. इफ्तिखार अहमद कुरैशी एवं उनकी टीम की सराहना की गई। आयोजन ने शिक्षा और सामाजिक सुधार के साथ-साथ सादगीपूर्ण विवाह को लेकर समाज के बीच एक महत्वपूर्ण संदेश देने का काम किया।



