मवाना रोड पर हुई वारदात, पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की
मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ। गंगा नगर थाना क्षेत्र के मवाना रोड स्थित कार संर्जन के नाम से गैराज में चोर ने अंदर घुसकर दो बैटरी और अन्य सामान चोरी कर लिया। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित ने थाना पुलिस को तहरीर देकर मामले में जांच और एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। तहरीर के अनुसार 29 सितंबर की रात करीब सात बजे कर्मचारियों ने काम खत्म करने के बाद गैराज बंद कर दिया था। रात करीब 11:30 बजे एक चोर गैराज में घुसा और वहां से दो बैटरी समेत अन्य सामान चोरी कर ले गया। घटना के बाद पीड़ित ने गैराज में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी। जिसमें चोरी की वारदात कैद होने की बात सामने आई।पीड़ित सुधीर सिंह बालियान ने 30 सितंबर को थाना पुलिस को तहरीर देकर घटना की जांच कराने और मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।



