मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ। रालोद विधायक हाजी गुलाम मोहम्मद ने शुक्रवार को सिवालखास विधानसभा क्षेत्र के गांव नेक में विधायक निधि से निर्मित दो सीसी टाइल सड़कों का लोकार्पण किया। दोनों सड़कों का निर्माण क्रमशः 10.67 लाख रुपये और 6.39 लाख रुपये की लागत से कराया गया है।लोकार्पण के बाद विधायक हाजी गुलाम मोहम्मद ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के प्रत्येक गांव तक विकास पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है और जनहित के कार्य लगातार जारी रहेंगे।इस अवसर पर प्रधान रविंद्र, जिला पंचायत सदस्य अतुल पूनिया, विधानसभा अध्यक्ष राशिद नम्बरदार, पुनीत, दिनेश गुप्ता, अनिल कुमार, उज्जवल, राजेंद्र, राजपाल, संजय, किरण पाल, सोमबीर, सत्य प्रकाश, मनोज, रविंद्र, सचिन सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
