चार सूत्रीय मांगे पूरी नहीं होने पर 15 दिन में भी आंदोलन की चेतावनी
मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
रोहटा : मानवाधिकार एवं न्याय सुरक्षा प्रहरी द्वारा बिजली की विभिन्न मांगों के लिए गुरुवार को 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र पूठखास पर धरना दिया गया। इस दौरान प्रबंध निदेशक पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम के नाम एक ज्ञापन अवर अभियंता को दिया गया जिसमें निम्न मांगे रखी गई। चार सूत्रीय मांगों को 15 दिन के भीतर पूरा नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई।मानवाधिकार एवं न्याय सुरक्षा प्रहरी द्वारा दिए गए भरने के दौरान संगठन में क्षेत्र के काफी ग्रामीण मौजूद रहे विवरण कई घंटे तक विद्युत केंद्र पर अपनी मांगों को पूरी करने के लिए धरना दिया गया इसके बाद देर शाम में ज्ञापन सोपा गया जिसमें विभिन्न मांगे पूरे नहीं होने पर 15 दिन बाद फिर से आंदोलन की चेतावनी जारी की गई। दिन में मुख्य रूप से अरनावली में 100 केवीए का ट्रांसफार्मर स्थापित करना। आजमपुर के सामने ट्यूबवेल की जर्जर लाइन को बदलना।ट्यूबवेल की विद्युत आपूर्ति पूरे 10 घंटे की जाये। लोकल रोस्टिंग होने पर उस समय को पूरा किया जाए। लाइन में कोई फॉल्ट होने पर लाइनमैन 30 मिनट में शिकायत करता से संपर्क कर तुरंत समस्या का समाधान करे।पश्चिम उत्तर प्रदेश अध्यक्ष ओमकार शर्मा ने कहा कि अगर 15 दिन में समाधान नहीं होता है तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।कार्यक्रम में मुख्य रूप से ओमकार शर्मा, अरुण शर्मा, संजय गर्ग, रिछपाल सिंह, संतराम, सुनील,विनोद हिंद, प्रधान राहत राव,सुनील शर्मा, विनोद शर्मा दीवान जी, विनोद कुमार ,संयोगिता शर्मा, नीलम शर्मा, व प्रदीप शर्मा आदि उपस्थित रहे।
