मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत सिवालखास विधानसभा क्षेत्र के मंडल सिवाल में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ ग्राम पंचायत धौलड़ी स्थित आर्य समाज मंदिर से हुआ और समापन ग्राम पंचायत लोहड्डा स्थित फार्म किड्स एकेडमी में हुआ।कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं सिवालखास विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी मनिंदर पाल सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने तिरंगा यात्रा का शुभारंभ करने के साथ ही कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों के साथ पैदल यात्रा में सहभागिता की।इस दौरान मनिंदर पाल सिंह ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान देशवासियों में राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को मजबूत कर रहा है। तिरंगा देश की आन-बान-शान का प्रतीक है। उन्होंने सभी लोगों से अपने घरों पर सम्मानपूर्वक राष्ट्रीय ध्वज फहराने और राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया।धौलड़ी से लोहड्डा तक निकली यात्रा में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, युवा, कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी शामिल हुए। यात्रा के दौरान ‘भारत माता की जय’ और ‘हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा’ के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा मेरठ मंजू शेट्टी, मंडल अध्यक्ष सिवाल प्रदीप चौधरी, ब्लॉक प्रमुख जानी गौरव चौधरी, वरिष्ठ चिकित्सा प्रकोष्ठ के नेता डॉ. जे.वी. चिकरा, पूर्व सांसद बागपत प्रतिनिधि कपिल शर्मा, जिला सहकारी बैंक मेरठ-बागपत के संचालक अंकुर सांगवान, जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा बादल चौधरी, चेयरमैन सीमित नानू नरेंद्र गुर्जर, चेयरमैन शिवकुमार, पवन कश्यप, श्रीपाल, अनवर कुरैशी, योगेंद्र प्रधान, सुशील, मनोज पाल, अमित, राम गोपाल, शिवम, ज्ञानवीर सिंह, कुशल पाल सिंह, गौरव गुर्जर, मंडल मंत्री राजीव प्रजापति उर्फ सोनू जानी, कपिल दक्ष, राहुल प्रजापति, विधुर चौधरी, जिला उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा अनवर कुरैशी, तस्लीम खान, मंडल अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा रोहित चिकारा, आदित्य जानी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।कार्यक्रम के अंत में लोगों से अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने और राष्ट्रहित में सक्रिय योगदान देने की अपील की गई।



