संस्थान के विकास, शिक्षा विस्तार एवं भविष्य की योजनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा
अनीस अहमद संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ। चौ. चरणसिंह ग्रामोद्योग एवं प्राविधिक संस्थान, पतला में रविवार को आम सभा की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। संस्थान परिसर में आयोजित इस बैठक में संस्थान के विकास, शैक्षणिक गतिविधियों के विस्तार, ग्रामोद्योग को बढ़ावा देने तथा युवाओं को तकनीकी एवं रोजगारपरक शिक्षा से जोड़ने जैसे विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।बैठक में उपस्थित सदस्यों ने संस्थान की वर्तमान गतिविधियों की समीक्षा करते हुए भविष्य की योजनाओं पर अपने सुझाव प्रस्तुत किए। वक्ताओं ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को तकनीकी एवं व्यावसायिक शिक्षा उपलब्ध कराना समय की आवश्यकता है। इसके लिए संस्थान को और अधिक सशक्त एवं आधुनिक बनाने की दिशा में कार्य किए जाने चाहिए, ताकि अधिक से अधिक छात्र-छात्राएं लाभान्वित हो सकें।सदस्यों ने संस्थान के माध्यम से ग्रामोद्योग, स्वरोजगार एवं कौशल विकास से संबंधित कार्यक्रमों को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया। साथ ही क्षेत्र के युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए नए प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित करने के सुझाव दिए गए।बैठक के दौरान संस्थान की व्यवस्थाओं, प्रशासनिक कार्यों तथा आगामी गतिविधियों पर भी विचार-विमर्श किया गया। उपस्थित सदस्यों ने संस्थान की उन्नति एवं समाजहित में संचालित योजनाओं को सफल बनाने के लिए सामूहिक सहयोग का आश्वासन दिया।इस अवसर पर वीरेंद्र सिंह, गुरुवचन सिंह, किना सिंह, ओंकार सिंह, नैपाल सिंह, धर्मवीर सिंह, संजय कुमार, नीरज सिंह, सभासद फरमान अली सहित अनेक सदस्य मौजूद रहे। सभी ने संस्थान के उज्ज्वल भविष्य और क्षेत्र के शैक्षणिक व सामाजिक विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। अंत में उपस्थित सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया।
