पुलिस ने जिंदा गाय समेत उपकरण बरामद किए, रात में जंगल ले जाकर करते थे गौकशी
अनीस संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ। थाना सरूरपुर पुलिस ने गौकशी के प्रयास को नाकाम करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक जिंदा गाय और गौकशी में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, 19/20 अप्रैल की रात क्षेत्राधिकारी सरधना के निर्देशन में थाना सरूरपुर पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान संदिग्ध गतिविधि की सूचना पर ग्राम जसड़ सुल्ताननगर में दबिश दी गई। मौके से शहजाद पुत्र साजिद और आसिफ पुत्र जर्रार को गिरफ्तार कर लिया गया।तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से एक जिंदा गाय, दो छुरी, एक बांका, एक सूजा और एक रस्सी बरामद हुई। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे दिन में आवारा गायों को पकड़कर बांध लेते थे और रात में जंगल में ले जाकर उनकी गौकशी करते थे।पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

